मेष

Aries Horoscope Today

Moon sign horoscope

Moon sign

Friday, 9 October 2026 · 6:00 AM IST

Today's Sky

The Moon moved into Virgo, your 6th house of daily work, health and competition, at 3:15 AM IST and stays there all day.

Daily Prediction says,

Friday asks for focus rather than fireworks. The tasks that have piled up this week can be cleared one by one if you resist the urge to jump between them. Someone at work may test your patience; answer with facts, not temper. By evening you will feel the quiet pride of a week properly finished.

What to Do Today

  • List the five tasks that must close before the weekend.
  • Book or reschedule a pending health appointment.

What to Avoid

  • Reacting sharply to a colleague who seems to be competing with you.

Tip :- Finish the week cleanly, and the weekend will feel twice as long.

Aries Love Horoscope Today

Practical help speaks loudest today. Pick up groceries or handle an errand for your partner. Singles may notice someone hardworking at the office.

Aries Career Horoscope Today

Detailed work goes well. Fix the errors others missed and your value becomes obvious.

Aries Money Horoscope Today

Clear a pending bill or reimbursement claim before the weekend.

Aries Health Horoscope Today

Watch your digestion. Eat simple, regular meals and drink enough water.

Aries Education Horoscope Today

Practice questions beat passive reading today. Solve at least ten problems.

मेष दैनिक राशिफल, 9 अक्टूबर 2026

आज का दिन

चंद्रमा तड़के 3:15 बजे कन्या राशि में आ गया है और आज पूरे दिन वहीं रहेगा। यह आपकी राशि से छठा भाव है, यानी रोज़ के काम, सेहत और प्रतिस्पर्धा का भाव।

आज का भविष्यफल

शुक्रवार आज आतिशबाज़ी नहीं, ध्यान मांग रहा है। हफ़्ते भर में जो काम जमा हो गए हैं, वे एक-एक करके निपट सकते हैं, बशर्ते आप एक से दूसरे पर कूदते न रहें। दफ़्तर में कोई आपके सब्र का इम्तिहान ले सकता है। जवाब ग़ुस्से से नहीं, तथ्यों से दीजिए। शाम तक आपको वह चुपचाप वाला संतोष मिलेगा जो हफ़्ता ठीक से पूरा करने पर आता है।

आज क्या करें

  • वीकेंड से पहले जिन पांच कामों को पूरा होना ही है, उनकी सूची बना लें।
  • सेहत से जुड़ा जो अपॉइंटमेंट टल रहा है, उसे बुक करें या नई तारीख़ ले लें।

आज क्या न करें

  • जो सहकर्मी आपसे होड़ करता लगे, उसे तीखा जवाब दे बैठना।

सुझाव: हफ़्ता साफ़-सुथरा ख़त्म कीजिए, वीकेंड दोगुना लंबा लगेगा।

मेष प्रेम राशिफल आज

आज सबसे ऊंची आवाज़ काम की मदद की है। साथी के लिए राशन ले आइए या उनका कोई काम निपटा दीजिए। सिंगल हैं तो दफ़्तर में किसी मेहनती इंसान पर नज़र ठहर सकती है।

मेष करियर राशिफल आज

बारीकी वाले काम अच्छे चलेंगे। जो ग़लतियां दूसरों से छूट गईं, उन्हें ठीक कर दीजिए, आपकी क़ीमत अपने आप दिख जाएगी।

मेष आर्थिक राशिफल आज

कोई बकाया बिल या रीइम्बर्समेंट का क्लेम वीकेंड से पहले निपटा दें।

मेष स्वास्थ्य राशिफल आज

पेट का ख़याल रखें। सादा खाना समय पर खाएं और पानी भरपूर पिएं।

मेष शिक्षा राशिफल आज

आज सिर्फ़ पढ़ते जाने से बेहतर है सवाल हल करना। कम से कम दस सवाल लगाइए।