Today's Sky
The Moon moved into Virgo, your 4th house of home, mother and inner peace, at 3:15 AM IST and stays there all day.
Daily Prediction says,
After an outgoing few days, you may feel a strong pull towards home. That is your cue to slow down. A calm evening with family, a call to your mother or simply tidying your room could restore you more than any plan with friends. If work allows, finish early and give yourself a soft landing into the weekend.
What to Do Today
- Call or visit your mother or a family elder.
- Spend the evening at home, without guilt.
What to Avoid
- Agreeing to late plans when your body is asking for rest.
Tip :- A quiet evening at home can do what a busy week could not.
Gemini Love Horoscope Today
A cosy night in with your partner feels just right. Singles may feel more reflective about what they want.
Gemini Career Horoscope Today
Work from a calm space if possible. Wrap up pending tasks quietly before the weekend.
Gemini Money Horoscope Today
Household purchases are sensible today. Plan festive home needs in advance.
Gemini Health Horoscope Today
Home-cooked food and an early night will recharge you fully.
Gemini Education Horoscope Today
Study at home in a quiet corner. Light revision works best.
मिथुन दैनिक राशिफल, 9 अक्टूबर 2026
आज का दिन
चंद्रमा तड़के 3:15 बजे कन्या राशि में आ गया है और आज पूरे दिन वहीं रहेगा। यह आपकी राशि से चौथा भाव है, यानी घर, माता और मन की शांति का भाव।
आज का भविष्यफल
कुछ दिन ख़ूब मिलने-जुलने में गए, अब मन ज़ोर से घर की तरफ़ खिंच सकता है। समझ लीजिए कि यह रफ़्तार धीमी करने का इशारा है। परिवार के साथ एक शांत शाम, मां को एक फ़ोन या बस अपना कमरा ठीक कर लेना आपको उतना तरोताज़ा करेगा जितना दोस्तों के साथ कोई प्लान नहीं कर पाता। काम इजाज़त दे तो जल्दी निकल जाइए और वीकेंड में आराम से उतरिए।
आज क्या करें
- मां या घर के किसी बड़े को फ़ोन करें या मिल आएं।
- शाम घर पर बिताएं, और इसका कोई अफ़सोस न रखें।
आज क्या न करें
- शरीर आराम मांग रहा हो, तब देर रात के प्लान के लिए हां कह देना।
सुझाव: घर की एक शांत शाम वह कर सकती है जो पूरा व्यस्त हफ़्ता नहीं कर पाया।
मिथुन प्रेम राशिफल आज
साथी के साथ घर पर एक आरामदेह रात आज बिलकुल ठीक बैठेगी। सिंगल हैं तो मन यह सोचने में लग सकता है कि आपको असल में क्या चाहिए।
मिथुन करियर राशिफल आज
हो सके तो किसी शांत जगह से काम करें। बचे हुए काम वीकेंड से पहले चुपचाप समेट लें।
मिथुन आर्थिक राशिफल आज
घर के लिए ख़रीदारी आज समझदारी है। त्योहारों की घरेलू ज़रूरतें पहले से सोच लें।
मिथुन स्वास्थ्य राशिफल आज
घर का बना खाना और जल्दी सोना आपको पूरा चार्ज कर देगा।
मिथुन शिक्षा राशिफल आज
घर के किसी शांत कोने में पढ़ें। आज हल्का दोहराव ही सबसे ठीक है।